नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के प्री-ओपन सेशन के नियमों में 7 सितंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। NSE के मुताबिक नए नियमों का मकसद बाजार में ऑर्डर और प्राइस डिस्कवरी की प्रक्रिया को ज्यादा व्यवस्थित करना है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि क्या बदले हैं नियम।क्या हुए हैं बदलाव? मुख्य बदलाव में ऑर्डर-एंट्री के समय को दो चरणों में बांटना और दूसरे चरण के दौरान मार्केट ऑर्डर पर पाबंदियां लगाना शामिल है। 7 सितंबर से प्री-ओपन सेशन का पहला चरण सुबह 9:00 बजे से 9:05 बजे तक चलेगा। इस दौरान निवेशक लिमिट और मार्केट दोनों तरह के ऑर्डर डाल सकेंगे। ऑर्डर में बदलाव और उसे कैंसल करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद दूसरा चरण 9:05 बजे से 9:10 बजे तक चलेगा। इस...