नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Stock Market Today Live 11:35 AM: NSE की लिस्टिंग के दिन शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक नीचे 74000 के पास संघर्ष कर रहा है। एनएसई के शेयर आज बाजार में Rs.1,800 यानी 0.84% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। जल्द ही इसमें 5% की उछाल दर्ज की गई और यह Rs.1,878 पर पहुंच गया। वहीं बीएसई के शेयर गिरावट के साथ 3235 रुपये पर खुले। 11 बजे के करीब ये 0.80 प्रतिशत नीचे 3242 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। Stock Market Today Live 10:25 AM: शेयर में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटकर 74,054 तक आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल हैं। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा हरे निशान पर हैं वह भी नाम मात्र बढ़त के साथ। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 4.42, एक्सिस बैंक 3.78, बजाज फिनस...