नई दिल्ली, मार्च 12 -- NSE IPO news: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने आईपीओ के प्रबंधन के लिए 20 मर्चेंट बैंकरों, कई कानूनी फर्मों और अन्य मध्यस्थों की नियुक्ति की है। एनएसई की आईपीओ समिति की गुरुवार को हुई बैठक में इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। इस समिति की अध्यक्षता श्रीनिवास इंजेती कर रहे हैं। एनएसई के निदेशक मंडल की फरवरी में हुई बैठक में आईपीओ लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्णय के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं। बता दें कि प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के रूप में होगा और इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अडानी ने दिया ऑर्डर तो चहक उठा यह शेयर, पस्त बाजार में भी खरीदने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.