इस्लामाबाद, जनवरी 14 -- भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के एक बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। उसने डोभाल के बयान की निंदा की है। डोभाल ने हाल ही में भारतीयों से हमारे इतिहास का बदला लेने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने का आग्रह किया था। डोभाल ने नई दिल्ली में युवाओं को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां की थीं और उनसे भारत के पिछले संघर्षों से ताकत लेने और देश की सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में शक्ति बढ़ाने के लिए बदले का इस्तेमाल करने का आह्वान किया था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इन टिप्पणियों को 'छिपे हुए नफरत फैलाने वालों की तरफ से आने वाली कोई हैरानी वाली बात नहीं' बताया, और कहा कि ऐसी बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करती है। पाकिस्तानी विदेश मं...