नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- NPCIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर पेश किया है। NPCIL ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET-2026) के 330 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ही बेहतरीन स्टाइपेंड मिलेगा और नौकरी पक्की होने पर वे लेवल-10 के तहत Rs.50,000 से ज्यादा की शुरुआती सैलरी और कई सरकारी भत्ते प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (शाम 04:00 बजे तक) तय क...