नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Nothing अपना नया AI बेस्ड डिवाइस Nothing Ear (note) लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें डिवाइस के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक देखने को मिली है। इसे 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सिर्फ वायरलेस ईयरबड्स नहीं होंगे, बल्कि इनमें AI की मदद से बातचीत रिकॉर्ड करने, उसे टेक्स्ट में बदलने और उसका समरी तैयार करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Nothing के नए टीजर में Ear (note) का चार्जिंग केस दिखाई दिया है। इसका डिजाइन स्क्वायर और बॉक्स जैसा है। केस में मेटैलिक फिनिश दी गई है, जबकि सामने की तरफ ट्रांसपेरेंट पैनल मौजूद हैं। इन पैनल के जरिए केस के अंदर रखे ईयरबड्स दिखाई देते हैं। इसके निचले हिस्से में USB Type-C प...