नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Nothing Phone यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 5.0 को लेकर अब धीरे-धीरे जानकारी शेयर कर रही है। Nothing ने आधिकारिक तौर पर संकेत दिया है कि नए Nothing OS 5.0 का ऐलान 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। भारतीय समय के हिसाब से यह इवेंट दोपहर 3:30 बजे होगा। सबसे खास बात यह है कि Nothing OS 5.0 को Android 17 पर बेस्ड बताया जा रहा है। यानी Nothing फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को सिर्फ नया इंटरफेस ही नहीं, बल्कि Google के नए Android वर्जन से जुड़े कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी सभी फीचर्स और किन-किन फोन को अपडेट मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी नहीं दी है। Android 17 पर आधारित होगा नया Nothing OS Nothing OS 5.0 की सबसे बड़ी खासियत इसका Android 17 पर आधारित होना...