नई दिल्ली, जून 1 -- अगर आप Nothing Phone 4a या Nothing Phone 4a Pro खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट पर सीधा असर डालेगी। क्योंकि Nothing ने भारत में अपनी Phone 4a सीरीज की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के दोनों स्मार्टफोन्स के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। अब ये दोनों फोन 5,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। सबसे बड़ा झटका Nothing Phone 4a Pro खरीदने वालों को लगा है। इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में सीधे 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a के सभी मॉडल अब पहले से 3,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। Nothing Phone 4a Pro हुआ 5,000 रुपये महंगा Nothing Phone 4a Pro पर सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत सीधे 5,000 रुपये बढ़ा दी ह...