नई दिल्ली, मार्च 24 -- अब Nothing यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Android 17 पर काम शुरू कर चुकी है, जिसे Nothing OS 5.0 के साथ पेश किया जा सकता है। Android 17 Google का अगला बड़ा अपडेट माना जा रहा है और इसमें कई नए फीचर्स आने की उम्मीद है। Android 17, Google का अगला बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा, जो नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद परफॉर्मेंस लेकर आएगा। Nothing अपने कस्टम UI यानी Nothing OS के साथ इसे पेश करेगा, जिसे इस बार Nothing OS 5.0 कहा जाएगा। ऐसे में अब यूजर्स को Android 17 का भी इंतजार है। आइये आपको बताते हैं कि कौन-कौन से Nothing फोन्स को यह अपडेट मिलेगा। Nothing के इन फोन्स को मिलेगा नया अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन Android 17 अपडेट के लिए eligible हो सकते हैं: Nothing Phone (4...