Nothing का दिखा जबरदस्त क्रेज: 90 दिन में की Rs.12 करोड़ की कमाई, Nothing Store में भी लगी iPhone जैसी लाइनें
नई दिल्ली, मई 14 -- भारत में Nothing ब्रांड का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। कंपनी के बेंगलुरु फ्लैगशिप स्टोर ने सिर्फ 90 दिनों में 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा सामने आने के बाद टेक इंडस्ट्री में Nothing की चर्चा और तेज हो गई है। खास बात यह है कि स्टोर खुलने के पहले दिन ही हजारों लोग वहां पहुंच गए थे और माहौल किसी बड़े iPhone लॉन्च जैसा दिखाई दिया था। Nothing के इंडिया हेड और को-फाउंडर Akis Evangelidis ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बेंगलुरु स्टोर ने तीन महीने में लगभग 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.4 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। इस दौरान 61 हजार से ज्यादा लोग स्टोर में पहुंचे। कंपनी का कहना है कि भारत उसके सबसे बड़े मार्केट्स में से एक बन चुका है और आने वाले समय में देश में और भी स्टोर्स खोले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.