नई दिल्ली, अगस्त 18 -- स्मार्टफोन के इस दौर में जहां ज्यादातर कंपनियां बड़ी स्क्रीन और पतले फोन बनाने की होड़ में लगी हैं, वहीं HMD एक बार फिर पुराने जमाने के Flip Phone वाले डिजाइन को नए अंदाज में लाने की तैयारी में है। कंपनी का नया HMD 2760 Flip 4G लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिनसे पता चलता है कि यह दिखने में भले ही पुराने क्लैमशेल यानी Flip Phone जैसा हो, लेकिन इसके अंदर काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। HMD 2760 Flip 4G फोन में अंदर की तरफ 2.8 इंच की मेन LCD स्क्रीन और बाहर 1.77 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी। इसके अलावा पीछे 5MP का कैमरा और सामने VGA कैमरा मिल सकता है। सबसे अच्छा इसका सॉफ्टवेयर है। पुराने Nokia 2760 Flip में KaiOS दिया गया था, लेकिन नए HMD 2760 Flip में Icon OS ...