नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय के पास सेक्टर-26ए में 60 मीटर सड़क के किनारे पानी भरा है। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय सफर और कठिन हो रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा 60 मीटर रोड ही शहर को ग्रेटर नोएडा से जोड़ती है। इस मार्ग पर दो विश्वविद्यालय हैं, जहां लाखों विद्यार्थी पढ़ते हैं। सड़क पर दिन-रात वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जलभराव से मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। सड़क से पानी निकालाने के लिए टीमों को भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Noida News: गड्ढों और जलभराव की रिपोर्ट बनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...