नोएडा, सितम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में 40 मीटर के छोटे आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। भूमि विभाग के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की गई है। योजना के लिए कितनी जमीन उपलब्ध है और अभी कितने की जरूरत है, इस पर चर्चा की गई। जमीन का काम पूरा होने के बाद योजना शुरू होगी। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि 40 वर्ग मीटर की भूखंड को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही है। अभी तक 60 मीटर से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंड की योजना ही निकलती रही है। पहली बार 40 वर्ग मीटर के भूखंड की योजना आएगी। जिस सेक्टर में योजना प्लान की जा रही है, उसकी जमीन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। सीईओ ने मामले में जमीन की उपलब्धता के बारे में जाना और इस काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...