Noida News: 33 स्कूलों के खिलाड़ियों ने 'अभ्युदय 1.0' में दिखाया दमखम
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गगन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता 'अभ्युदय 1.0' में 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में शतरंज, फुटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन और योग की स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में डीपीएस नोएडा एक्सटेंशन, मिलेनियम स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल और पैसिफिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन एवं प्रबंधक गगन शर्मा, अध्यक्ष प्रिया भारद्वाज और प्रधानाचार्या पारुल सरदाना मौजूद रहीं। गगन शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.