Noida News: 300 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित सीता एसआरएम इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 300 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडल और नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के गहन मूल्यांकन के बाद जूनियर वर्ग से 6 और सीनियर वर्ग से 6, कुल 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्यातिथि सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल्स का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.