नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 27 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अच्छेजा गांव में आयोजित गुर्जर महासभा के अभिनंदन समारोह में रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार, व्यवसाय और राजनीति में समाज की भागीदारी और प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। लोगों ने रैली को समाज की प्रतिष्ठा और एकजुटता से जुड़ा आयोजन बताते हुए इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। अच्छेजा गांव के केसर सिंह नागर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता चौधरी वेदपाल मुखिया ...