नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र और आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की छापेमारी जारी है। बुधवार को टीम ने विभिन्न दुकानों से नमूने लिए। इसके साथ ही, भ्रामक सूचना अंकित होने पर 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार को नई बस्ती दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड (सिटी मॉल) पर छापेमारी की गई। यहां से अवतार ब्रांड के घी और गाय के घी के नमूने लिए गए। इसके अलावा मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों का तेल और कुट्टू आटा का नमूना भी लिया गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: छापा मारकर 120 किलो रवा नष्ट, 70 किलो कुट्टू आटा जब्त लगभग 240 लीटर घी भ्रामक सूचनाएं (घी में विटामिन एवं मि...