नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में 14.47 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पंकज सिंह बिष्ट, मोहित आर्या और रोहित मोनी पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 निवासी पूरन सिंह पवार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनको 24 नवंबर 2025 को 14 लाख 47 हजार 500 रुपये की राशि प्राप्त होनी थी। आरोप है कि पंकज सिंह बिष्ट ने यह रकम नई दिल्ली स्थित एसके स्टील ट्रेडर के खाते में स्थानांतरित कर दी। इसके बाद रकम को लेकर विवाद शुरू हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 26 नवंबर 2025 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। मामले में रोहित मोनी नामक व्यक्ति ने पूरन सिंह से संपर्क कि...