नोएडा, जुलाई 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सोया चाप को पैरों और शरीर से रौंदते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। हालांकि, खाद्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर 36 सेंकेंड के इस वीडियो ने खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और निरीक्षण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक हॉफ पेंट पहने युवक फर्श पर पड़े सोया पर लेटकर पाइप से पानी चलाकर नहा रहा है। वीडियो में दो युवक हैं, एक सोया पर लेटकर फिसल रहा है, जबकि दूसरा उसे पानी के पाइप से नहला रहा है। सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सावधान किया है। हालांकि, यह वीडियो नोएडा और ग्रेनो में किस फैक्टरी का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खाद्य ...