Noida News: होटल में हंगामा के आरोप में चार पर केस
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी स्मिता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-51 स्थित एक होटल का संचालन करती हैं। 22 जून को राधिका और उसके पति संजय अपने बेटे के साथ होटल में ठहरे थे। 11 जुलाई को मुस्कान और नूर भी होटल में रुकने लगे। छह अगस्त को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान होटल में गाली-गलौज, हंगामा किया और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Banda News: रंजिश में की मारपीट, चार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.