नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निजी हॉस्टल के गाड़ी चालक के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कासगंज के रहने वाले अर्जुन चौहान नॉलेज पार्क स्थित एक निजी हॉस्टल में गाड़ी चलाते हैं। वह शुक्रवार को हॉस्टल से गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक कॉलेज के सामने चार-पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। गाड़ी को रोककर उनके साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी संदीप, दीपचंद, नीरज व कुछ अज्ञात लोगों ...