नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम ने हाईटेंशन लाइन चोरी होने के मामले की जांच शुरू हो गई। मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी जवाब तलब किया जाएगा। दरअसल बीते महीने सेक्टर-62 मौसम विभाग की 35 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। भूमिगत लाइन में फॉल्ट होने पर आरक्षित ओवर हेड लाइन से आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि 300 मीटर तक ओवरहेड लाइन चोरी हो गई है। मौसम विभाग ने इसी शिकायत सीधे लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन से शिकायत कर दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में कुछ अभियंताओं और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तबल किया जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारी ने नाम न छापने के निवेदन पर बताया कि मामले में दो अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई हो सकत...