Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में महिला झुलसी
नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: दादरी। दादरी क्षेत्र के नगर स्थित माधव विहार कॉलोनी में मकान के पास से जा रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार माधव विहार कॉलोनी में राजू परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पास से बिजली के हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। उनकी पत्नी नीरज चौहान रविवार सुबह अपने घर पर काम कर रही थीं। इस दौरान बिजली की लाइन छूने से उन्हें करंट लग गया। आनन-फानन उन्हें नगर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता हरे राम यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। बिजली लाइन को हटाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.