नोएडा, जुलाई 21 -- Noida News: नोएडा। मलेरिया विभाग की टीम ने सोमवार को हिंडन के किनारे बसी चोटपुर कॉलोनी का दौरा किया। नदी में पानी बढ़ने के बाद से डूब क्षेत्र में बसे लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर के बाद इन इलाकों का दौरा किया। अधिक दिनों तक जलभराव की स्थिति बने रहने के बाद प्रभावित इलाकों में दवाओं का छिड़काव, दवा वितरण, स्वास्थ्य जांच आदि के लिए डॉक्टर जा सकते हैं। वर्तमान में भी वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा सकता है। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आदि हो तो जांच कराई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों का निरीक्षण करने के बाद भविष्य की सुविधाओं के बारे में रणनीति बनाएगी ताकि जरूरतमंदों को इलाज सहित अन्य चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...