नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के सेक्टर पी-3 में नवरात्रि के अवसर पर आरडब्ल्यूए टीम ने सराहनीय पहल की है। तिरंगा पार्क के सामने मंदिर और बाजार के पास वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल मिल सकेगा। वाटर कूलर वरिष्ठ सदस्य प्रमोद नागर के सहयोग से लगाया गया है, ताकि बाजार आने वालों को स्वच्छ और शीतल जल मिल सके। वहीं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने बेटे के जन्मदिन पर बाजार के सामने जीवनयापन करने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट की। साथ ही आरडब्ल्यूए को चार कुर्सियां भी दान की। उन्होंने लोगों से जन्मदिन और वर्षगांठ पर आरडब्ल्यूए को कुर्सी, टेबल, दरी दान करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...