Noida News: स्थानीय लोगों को जेवर टोल पर शुल्क नहीं देना होगा
नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जेवर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन की सुविधा का शुभारंभ किया गया। आसपास के गांवों में रहने वाले लोग अब पहचान-पत्र दिखाकर जेवर टोल से नि:शुल्क निकल सकेंगे। इस सुविधा से तहसील, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय तथा जिला मुख्यालय स्थित अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही को सुगम बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे और इस क्षेत्र में स्थापित होने वाली विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देकर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.