नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-105 में प्राधिकरण ने नए स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने शुरू कर दिए हैं। आरडब्ल्यूए का दावा है कि स्ट्रीट लाइट के लिए 400 खंभे लगाए जाने हैं। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सेक्टर 105 में विकास कार्यों और जनसुविधाओं के सुधार का सिलसिला निरंतर जारी है। निवासियों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुराने और जर्जर स्ट्रीट लाइट के खंभों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत सेक्टर में लगभग 400 नए स्ट्रीट लाइट खंभे सफलतापूर्वक लगाए जा रहे हैं। इससे पूरा सेक्टर रोशनी से जगमगा उठा रहा है और निवासियों को रात में आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में बचे हुए अन्य पुराने और जर्ज...