नोएडा, जुलाई 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-1 टाउनशिप के स्टेडियम में सुबह और शाम टहलने पर रोक लगाई गई है, जिसका रविवार को लोगों स्टेडियम के गेट पर एकत्र होकर विरोध जताया गया।

स्थानीय लोगों का विरोध सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। लोगों का आरोप है कि गौर प्रबंधन स्टेडियम के ग्रीन एरिया में अवैध निर्माण कार्य करा रहा है। इसी वजह से लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है। गौर सिटी-1 के लोगों का कहना है कि टाउनशिप में हजारों लोग रहते हैं, जो प्रतिदिन सुबह और शाम स्टेडियम में टहलने और व्यायाम के लिए आते हैं।

प्रबंधन के नोटिस का विवाद उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को प्रबंधन की ओर से एक नोटिस जारी किया...