Noida News: स्केटिंग प्रशिक्षण में हस्तक्षेप का आरोप
नोएडा, सितम्बर 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में एक निजी अकादमी द्वारा चलाए जा रहे रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के कोच एवं अध्यक्ष आकाश रावल ने जिला खेल कार्यालय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। आरटीआई के तहत जरूरी जानकारी मांगी है। आकाश रावल का कहना है कि उनकी अकादमी चार वर्षों से खेल परिसर के स्केटिंग रिंक पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अग्रिम बुकिंग पर चल रही है। यहां वर्तमान में 70 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 18 सितंबर को 40 से अधिक खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा था, तभी जिला खेल विभाग के अधिकारी रिंक पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने खिलाड़ियों और अभिभावकों से कहा कि एक अक्तूबर से उनका प्रशिक्षण बंद हो जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.