नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को फ्रेंडशिप डे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने मित्रता के महत्व को विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से जाना। बच्चों ने अपने मित्रों को फ्रेंडशिप बैंड पहनाए, शुभकामना संदेश दिए तथा एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सम्मान की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सच्ची मित्रता, सहयोग, ईमानदारी तथा एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया। रंग-बिरंगी गतिविधियों और आनंदपूर्ण वातावरण ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को मित्रता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को फ्रे...