नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें सेवा, समानता, विनम्रता और मानवता के मूल्यों का विकास करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुद्वारे के शांत एवं पवित्र वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने प्रार्थना, सेवा और दूसरों की सहायता करने के महत्व को समझा। साथ ही, विद्यार्थियों को लंगर की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई, जो सभी के प्रति समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमणों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे अनुभव बच्चों को...