नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में तीन निजी स्कूली वैन जब्त की गईं। इनमें स्कूल के बच्चों को ढोया जा रहा था। इसके अलावा करीब 12 वाहनों के चालान किए गए। नियम के मुताबिक स्कूली बच्चों को ढोने के लिए वैन का व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकृत होना जरूरी है। परिवहन विभाग के अनुसार स्कूली वाहनों का व्यावसायिक रूप से पंजीकृत होना बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण कदम है। जब एक वैन व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकृत होती है, तो वह सीधे सरकार और परिवहन विभाग के कड़े नियमों के दायरे में आ जाती है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 28 वाहन सीज, 23 से ज्यादा का किया गया चालान व्यावसायिक वाह...