Noida News: स्कूटी सवार बदमाश युवक का मोबाइल लेकर फरार
नोएडा, अगस्त 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी के गेट के समीप खड़े एक युवक से स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल छीनकर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पारस टियरा सोसाइटी में अश्विनी मट्टू परिवार के साथ रहते हैं। वह 17 अगस्त को अपनी सोसाइटी के गेट के समीप कंपनी की बस के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच एक स्कूटी पर सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और हाथ से मोबाइल झपटकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश की स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। लुटेरे का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.