नोएडा, नवम्बर 9 -- पार्क में विवाद और मारपीट Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-15 स्थित एक पार्क में रविवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान स्कूटी की टक्कर लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के युवकों ने दिल्ली के अशोकनगर निवासी 25 वर्षीय अमित और उसके दोस्त शिवम के साथ मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने से अमित की मौत हो गई, जबकि शिवम घायल हो गया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सेक्टर-15 स्थित पार्क में अमित अपने दोस्त शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद समेत अन्य युवकों के साथ मौजूद था। इसी दौरान सभी स्कूटी से वहां से जाने लगे। शिवम की स्कूटी पार्क में जन्मदिन मना रहे आफताब के पैर से छू गई। इस बात को लेकर आफताब और शिवम के बीच कहासुनी हो गई। आफताब ने शिवम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद शिवम ने भी अपने साथि...