नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार की रात करीब एक बजे 20वीं मंजिल पर शाफ्ट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि मेंटेनेंस टीम ने सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरणों के मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के सन थ्री टावर में 20 वीं मंजिल पर शाफ्ट में आग लगी थी। यह आग नीचे 12वें तल तक आ गई। परिसर में कुत्ता टहला रहे एक व्यक्ति की नजर आग की लपटों पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर लोगों की नींद टूटी। आग देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, उससे पहले मेंटेनेंस की टीम ने बिजली आपूर्ति बाधित कर अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। शाफ्...