नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल सोसायटी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों ने बताया कि एनपीसीएल की ओर से बिजली से संबंधित कार्य किए जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली जाने के बाद सोसाइटी में डीजी के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है।

समस्या का विवरण सोसाइटी में रहने वाले प्रीतेश राय ने बताया कि परिसर में कभी बारिश परिवार रहते हैं। अचानक लाइट जाने से लोगों को परेशानी होती है। डीजी से बिजली मिलने के बावजूद इसका अतिरिक्त खर्च निवासियों की परेशानी बढ़ा रहा है। सोसायटी के लोगों के मुताबिक डीजी संचालन के लिए करीब 25 रुपए प्रति यूनिट शुल्क लिया जाता है। ऐसे में लंबे समय तक डीजी चलने पर बिजली का खर्च काफी बढ़ जाता है और इसका सीधा असर ल...