नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन माइवुड्स सोसाइटी में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। सोसाइटी में रविवार को भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से प्रबंधन और प्राधिकरण से शिकायत की जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी निवासी गौरव ने बताया कि परिसर में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रही। रविवार को अधिकांश लोग घर पर रहते हैं और सफाई समेत अन्य घरेलू कार्य करते हैं, लेकिन छुट्टी के दिन भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। कई फ्लैट के वॉशरूम में पानी खत्म हो गया। पूजा का कहना है कि प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं,...