नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-77 स्थित प्रोटेक विस्टेरिया सोसाइटी में शनिवार को फ्लैट पर अवैध कब्जा करने और वहां कुत्ते पालने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि फ्लैट में दो कुत्ते रखे गए हैं, जिनमें से एक पिटबुल नस्ल का है। यह कुत्ता अब तक तीन बच्चों को काट चुका है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते की वजह से छोटे बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित फ्लैट पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत पहले की जा चुकी है, लेकिन अब तक मामले का समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस, नोएडा प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना है कि यह किसी एक परिवार का विवाद नहीं,...