नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में दूध देने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सर्फाबाद गांव निवासी जगवीर ने बताया कि 26 सितंबर की रात करीब नौ बजे उनका 24 वर्षीय बेटा प्रिंस यादव सोसाइटी में दूध देने गया था। प्लॉट नंबर-10 के पास एक व्यक्ति उसे लघुशंका करते हुए दिखा। प्रिंस ने उसे ऐसा करने से टोका। इसी बात को लेकर वहां मौजूद बुलंदशहर के गुलावटी निवासी गौरव धामा उर्फ संदीप ने प्रिंस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। प्रिंस के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घायल प्रिंस का नजदीक के अस...