नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की लोटस पार्क सोसाइटी में रविवार को आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पीड़ित ने पांच लोगों पर पीटने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को सोसाइटी में दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट की। सोसाइटी के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में वरुण सिंह, अमरेश राय, मनोज, प्रवीण यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एओए के चुनाव को लेकर ...