Noida News: सोसाइटी में एओए बनाने के विरोध में प्रदर्शन
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में एओए बनाने के विरोध में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। सोसाइटी के प्रवेश द्वार नंबर-1 पर जुटकर लोगों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों ने सोसाइटी की देखरेख और संचालन पूर्व की तरह बिल्डर प्रतिनिधियों से ही कराने की मांग की। सोसाइटी निवासी तुषार गोयल समेत अन्य लोगों का कहना है कि सोसाइटी में बेहतर तरह से रखरखाव और संचालन का कार्य किया जा रहा है। वहीं, एओए बनने से सोसाइटी में आपसी सौहार्द्र खराब होगा। लोगों में गुटबाजी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग एक-दूसरे की निंदा करेंगे। सोसाइटी में राजनीति शुरू हो जाएगी। ऐसे में सोसाइटी में अधिकांश लोग एओए नहीं बनने के पक्ष में हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: सोसाइटी के नोटिस बोर्ड पर न्यायालय के आदेश की प्रति चस्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.