Noida News: सोसाइटी के बाहर रेहड़ी हटाईं
नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण ने सेक्टर-76 में सोसाइटियों के बाहर वर्षों से लग रहीं रेहड़ियां और दुकानें तोड़ दीं। दुकानकार मोहलत मांगते रहे, लेकिन प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रही। लगभग बीस से ज्यादा दुकानों और रेहड़ियों को तोड़ा गया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम वर्क सर्कल की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। दुकानदार कुछ समझ पाते कि प्राधिकरण की टीम ने एक सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर से स्टाफ भी निकलकर बाहर आ गया। प्राधिकरण टीम को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने अपना सामान हटाने के लिए अधिकारियों से कुछ समय देने की मांग की, लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं रोकी। इसके बाद एक-एक कर दुकानों और रेहड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.