Noida News: सोसाइटी के बाहर खड़े व्यक्ति से मोबाइल लूटा
नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की एल्डिको ग्रीन सोसाइटी के गेट के समीप खड़े एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में आलोक गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 29 जून को सोसाइटी के पीछे वाले गेट की तरफ सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और अचानक से हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.