Noida News: सोसाइटी के पास डिलीवरी ब्वॉय भिड़े, तीन हिरासत में
नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास बाइक चालकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय किसी बात पर आपस में भिड़ गए। तीन युवकों हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है। टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। वहीं बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है। इस दौरान सोसाइटी के गार्ड बीच बचाव करते हैं। सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.