Noida News: सोसाइटी के पास कचरा फेंकने से लोग परेशान
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रुपल राठी। मिग्शन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के पास लगातार कचरा डाले जाने से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोगों का फ्लैट की खिड़कियां खोलना तक मुश्किल हो गया है। सोसाइटी में रहने वाले सुजीत ने बताया कि बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। बारिश का पानी कचरे के बीच जमा होने से गंदगी और दुर्गंध बढ़ जाती है। इसके अलावा गीले कचरे के कारण आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। लोगों को कहना है कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से मच्छर और अन्य कीट पनप सकते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।लोगों ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। इसके बावजूद खुले में कचरा डाले जा रहे हैं। लोगों ने प्राधिकरण से कचरे को तत्काल हटाने, नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.