नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड सोसाइटी की 23वीं मंजिल से नीचे गिरने से केंद्रीय सचिवालय के एक अधिकारी और उनके बेटे की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह बालकनी में लगी बेल से फूल तोड़ते वक्त यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से इकलौते बेटे और पति को खोने वाली महिला अधिकारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में 40 वर्षीय रणदीप पात्रा अपनी पत्नी अमृता श्रीमणि और 11 साल के बेटे आरव पात्रा के साथ रहते थे। रणदीप पात्रा दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- ग्रेटर बालकनी से फूल तोड़ने के चक्कर में 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा, जाना था खाटू श्याम उनकी पत्नी भी केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन अफसर हैं। परिवार के लोगों को...