Noida News: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी घरेलू सहायिका
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार सुबह एक घरेलू सहायिका करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक घरेलू सहायिका लिफ्ट से कचरा लेकर नीचे जा रही थी। इसी दौरान लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर जाकर अचानक अटक गई। महिला ने लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन उसे तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पहुंचे कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला। करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में बंद रहने के कारण महिला घबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.