नोएडा, जुलाई 30 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-32 अंडरपास के निकट मंगलवार शाम सैर कर रहे व्यक्ति को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज 28 जुलाई की शाम टहलने के लिए घर से निकले थे। वह नोएडा सिटी सेंटर के सेक्टर-32 के अंडरपास के पास पहुंचे तो पीछे से छोटा टेंपो के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक भाग गया। लोगों ने टेंपो का नंबर नोट कर लिया। साथ ही, घायलावस्था में मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्हें वहां से सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। ...