नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-51 में हो रही वाणिज्यिक गतिविधियों पर आरडब्ल्यूए ने रोष जताया है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण सीईओ को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-51 प्राधिकरण के वर्क सर्किल-तीन में आता है। सेक्टर के के सी, डी, ई, एफ ब्लॉक के चारों तरफ प्रवेश द्वारों पर वाणिज्यिक गतिविधियां हो रही हैं। रेहड़ी-पटरी वालों का भी जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों को सेक्टर से बाहर जाने और बाहर से सेक्टर आने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के संबधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। संबंधित समस्या का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से इसका समाधान किया जाए। ताकि...