नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-50 में मंगलवार शाम पालतू पिटबुल ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-50 निवासी तरुण राठी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी निधि राठी मंगलवार शाम करीब सात बजे रामाज्ञा पब्लिक स्कूल के पास टहल रही थीं। सेक्टर-50 के ए-62 स्थित मकान से पिटबुल नस्ल का कुत्ता अचानक बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता सीधे महिला की ओर दौड़ा और उनके बाजू को जबड़े में दबोच लिया। महिला ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पिटबुल ने कुछ देर तक हमला जारी रखा। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने और हस्तक्षेप के बाद किसी तरह कुत्ते के चंगुल से महिला ...